लखनऊ। यूपी में मऊ जिले की पुलिस ने वकील व सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। वीरेंद्र बहादुर की सहयोगी महिला वकील की शिकायत पर मुकदमें की कार्रवाई की गई है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दयाराम पाल के वकील बेटे वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस सहयोगी महिला वकील ने दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के मुताबिक नशीला ड्रिंक पिलाकर वीरेंद्र बहादुर पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक उसे जबरन लखनऊ भी ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद वीरेंद्र बहादुर पाल फरार हैं।
वही पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई हैं.. वीरेंद्र बहादुर पाल पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352,123 ,64(2)(m) के तहत केस दर्ज किया गया है।
साभार सहित
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026