किशोरी को देवस्थान में ले जाकर किया दुष्कर्म

पति की मौत के बाद पांच बच्चों को छोडकर पराये मर्द के साथ रह रही कलियुगी मां, जानिए पूरा मामला

Crime REGIONAL

मां के पराये मर्द के साथ रहने के कारण बेटों की नहीं हो रही है शादी

Agra (Uttar Pradesh, India). जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि पांच बच्चों की मां पति की मौत के बाद बच्चों को छोड़कर पराये मर्द के साथ रह रही है। महिला के बेटे शादी योग्य हो गए हैं। लेकिन पराये मर्द के साथ रहने के कारण बेटों की शादी नहीं हो रही है। बुधवार को बेटे गाडी लेकर आये और अपनी मां को साथ ले गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में महिला का अपहरण होने की अफवाह फैला दी है।

ये है मामला
थाना जगनेर क्षेत्र की एक महिला के पति की मौत 15 वर्ष पहले हो गई है। उसके तीन बेटे तथा दो बेटियां हैं। पिता की मौत के बाद कलियुगी मां ने पांचों बच्चों को अकेला छोड़ दिया है। उनका भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। कलियुगी मां पति के परिवार के रि​श्ते के देवर के साथ थाना सिकंदरा क्षेत्र के रूनकता में रह रही है। पांच बच्चों अकेले रह रहे हैं। उनका भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। महिला के बेटे विवाह योग्य हो गए हैं। उनके रिश्ते के लिए लोग भी आ रहे हैं। लेकिन मां के बारे में जानकर कोई भी उनके साथ रिश्ता नहीं करना चाहता है। बेटे कई बार अपनी मां को साथ ले जाने के लिए रूनकता भी आए। लेकिन कलियुगी मां ने अपने बेटों के साथ जाने से इंकार कर दिया।

मां को गाडी में बैठाकर ले गए बेटे
बुधवार सुबह 11 बजे महिला के बेटे अपनी मां को लेने के लिए गाडी से रूनकता आ गए। बेटों ने अपनी कलियुगी मां से कहा कि हमारी शादी हो जाने दो। आपके यहां रहने की वजह से हमारी शादी नहीं हो रही है। बहुत देर तक समझाने के बाद बेटे अपनी मां को गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गए। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया है कि महिला के बेटे उसे कई बार अपने साथ ले जाने के लिए आए हैं। लेकिन इस कलियुगी मां का दिल नही पसीजा है।

अपहरण की फैलाई अफवाह
वहीं क्षेत्रीय लोगों ने अफवाह फैला दी कि रूनकता में एक महिला का अपहरण हो गया है। कुछ लोग गाडी में डालकर महिला को ले गए है। इसकी जानकारी मिलते कि पुलिस सक्रिय हो गई। चौकी इंचार्ज रूनकता विजय चंदेल ने बताया है कि एक महिला बहुत दिनों से यहां रह रही थी। महिला के बेटे अपनी मां को साथ ले गए है। अपहरण की बात असत्य है।