क्या यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्राह्मण विरोधी आरोप धोने का प्रयास है
Agra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के विश्वस्त रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। चिराग उपाध्याय की मां सीमा उपाध्याय बसपा की टिकट पर फतेहपुर सीकरी से सांसद रही हैं। उन्हें चौधरी बाबूलाल ने पराजित कर दिया था। इसके बाद से राजनीतिक परिदृश्य पर सक्रिय नजर नहीं आ रही थीं।
ब्राह्मण विरोधी आरोप झेल रहे भाजपा
इन दिनों भारतीय जनता पार्टी पर ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। माना जा रहा है कि इस आरोप को झुठलाने के लिए पार्टी का रुख ब्राह्मणों के प्रति नरम हुआ है। पार्टी ने कद्दावर नेता के पुत्र को शामिल करके यह जताने का प्रयास किया है कि ब्राह्मण आज भी पार्टी के साथ हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि चिराग उपाध्याय के पिता रामवीर उपाध्याय और मां सीमा उपाध्याय कब तक विधिवत पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
बृज क्षेत्र संगठन मंत्री से मुलाकात
जयपुर हाउस स्थित भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय में रविवार की दोपहर में रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह से बंद कमरे में चर्चा हुई। फिर बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पार्टी में विधिवत शामिल कराया।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026