Agra, Uttar Pradesh, India. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महाअभियान 15 जनवरी से शुरू होगा। इस निमित्त विश्व हिन्दू परिषद ने बृज प्रांत कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क में शुरू किया है। इस मौके पर अभियान के सह संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विस्तार से अवगत कराया कि किस तरह से धन संग्रह किया जा सकता है। उनकी बातें सुनकर कार्यकर्ता अवाक रह गए।
उन्होंने कहा- राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के निमित्त हर घर के अंदर जाना है। घर तक पहुंचे और केवल बातें करके चले आए तो भी कुछ नहीं होने वाला है। समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है। राम मंदिर के लिए 72 युद्ध हुए लेकिन एक साथ नहीं हुए। जैसे निहंगों की सेना गई लड़ने तो अकेली लड़ी। एक साथ युद्ध नहीं किया। अब हमें एक साथ पांच लाख गांवों तक पहुंचना है। साढ़े तीन करोड़ आबादी के 40 लाख परिवारों की सामग्री पहुंचा दी गई है। कूपन भेज दिए हैं।
श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा- मंदिर में जो सहयोग करेगा, उसके मस्तिष्क पटल पर सदैव के लिए अंकित हो जाएगा। विभाग प्रचारक अस्वस्थ होने के बाद भी यहां आए हैं क्योंकि उनके मन में टीस है कि सभी कार्यकर्ता लगे या नहीं। हम सबके मन में टीस है। अनुराग शुक्ला ने मुझे फोन करके कहा कि मैं अपने यहां टीम बनाना चाहता हूँ। इसी तरह से अनेक लोग हैं जो जुड़ना चाहते हैं, उनके द्वार तक हमें दस्तक देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि 1983 से लेकर मंदिर उद्घाटन तक विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में काम चल रहा है। इस कारण विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का विशेष दायित्व आ जाता है। हर क्षेत्र में बड़े-बड़े मंदिर हैं। उन मंदिरों के महंतों को जोड़ें। ढोल मजीरों के साथ क्षेत्र में जो टोली निकले, उसमें क्षेत्र के मंदिर के महंत भी साथ रहें। इससे उत्साह जागेगा। अभियान को गति मिलेगी। संगठन जन-जन तक पहुंचने का संदेश देना चाहता है। 25 करोड़ में से 12 करोड़ परिवार अर्थात 60 करोड़ जनसंख्या तक पहुंचना है। चीन और अमेरिका के बाद सभी देशों की जनसंख्या से अधिक आबादी तक पहुंचना है।
श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा- कार्यकर्ताओं का कार्यालय तक आना जरूरी है। निश्चित समय पर आइए, समाचार दीजिए और आगे की सूचना ले जाइए। कार्यालय से संपर्क का अभाव न रहे। बैठकों से जुड़ें। अपनी भूमिका तय करें। नीचे स्तर तक की टोली से कार्यकर्ता जुड़ा या नहीं, यह चिन्ता करें।

इस मौके पर आरएसएस आगरा विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र ने नगरों में चल रही तैयारियों की समीक्षा की। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील, सुनील पाराशर, मदन वर्मा, राकेश त्यागी, दीपक अग्रवाल, रीना बहन, दीपक अग्रवाल, योगेश वर्मा, रिंकू चौधरी, मनोज त्यागी, अनूप वर्मा, जीपी पाठक, अनुपम शर्मा, श्रीपाल कटारिया, प्रमेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।संचालन धर्मेन्द्र वर्मा एडवोकेट ने किया।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026