Agra, Uttar pradesh, India. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महाअभियान 15 जनवरी से शुरू होगा। इस निमित्त विश्व हिन्दू परिषद ने बृज प्रांत कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क में शुरू किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार ने मंदिर के लिए धन संग्रह का मंत्र दिया। उन्होंने अवगत कराया कि किस तरह से एक ही दिन में पूरा काम हो सकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हम लोगों के लिए एक सौभाग्य का विषय है, क्योंकि इस भव्य मंदिर के लिए हमारे कार्यकर्ता व हिंदू समाज द्वारा 400 वर्ष तक संघर्ष किया। यह हमारा सौभाग्य है कि भगवान राम के काम में हमें लगने का सौभाग्य हम लोगों को प्राप्त हुआ। आगरा में निधि संग्रह को लेकर एक योजना बनाई गई जिसमें शहर के गली, मोहल्लों, कस्बों व गांवों में घर-घर जाकर कार्यकर्ता को संपर्क करना है। समस्त हिन्दू परिवारों से मंदिर निर्माण में निधि संग्रह करने का आह्वान हम लोगों को करना होगा। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को पूरे तन मन धन के साथ इस कार्य में लग जाना चाहिए। इन सभी लोगों में निर्देश दिए गए कि वह घर पर जाकर समस्त हिंदू परिवार से राम मंदिर निर्माण हेतु निधि एकत्रित करें। कहा कि प्रयास करें कि परा काम 15 जनवरी को ही हो जाए। नगरों में चल रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी की।
इस अवसर पर अभियान के सह संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से ऊर्जावान उद्बोधन के साथ कहा कि अब कुछ ही दिनों में पूरे महानगर स्तर पर प्रभात फेरी, जन जागरण व टोलियां जनसंपर्क के लिए निकलेंगे। लोगों से भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त हिन्दू समाज का कार्यकर्ता इस भव्य राम मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अभियान प्रमुख सुरेंद्र चौधरी ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील, सुनील पाराशर, मदन वर्मा, राकेश त्यागी, दीपक अग्रवाल, रीना बहन, दीपक अग्रवाल, योगेश वर्मा, रिंकू चौधरी, मनोज त्यागी, अनूप वर्मा, जीपी पाठक, अनुपम शर्मा, श्रीपाल कटारिया, प्रमेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।संचालन धर्मेन्द्र वर्मा एडवोकेट ने किया।
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026
- Catspins Casino – Sichere Zahlungsmöglichkeiten und Auszahlungslimits in Deutschland - August 14, 2026
- Financial System Complete Big Wild Buffalo Slot Payments for UK - August 13, 2026