राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चे घायल हो गए। कार सवार रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
सुबह आठ बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुल के पास हुआ यह भीषण हादसा हुआ। कार में सीकर का एक परिवार था जो गणेश जी के दर्शन करने रणथंभौर जा रहा था। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी भेजा।
थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मृतकों में अनीता पति मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामअवतार शर्मा और सतीश शर्मा शामिल हैं। मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगी। हादसे में घायल दो बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया है।
-एजेंसी
- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना कृत्य: कुलगाम में दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन - August 1, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026