Agra, Uttar Pradesh, India. पिछले दो दशक में आगरा-मथुरा और फिरोजाबाद यमुना एक्शन प्लान के तहत जल निगम ने करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर डाले हैं। इसके बावजूद यमुना नदी में गंदे नालों का गिरना बंद नहीं हुआ है। करीब 61 नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। बारिश के पानी के साथ सिल्ट भी नदी में पहुंच रही है।
टेक्निकल ऑडिट सेल से भौतिक जांच कराई जाए
इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव (नगर विकास) एवं उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की टेक्निकल ऑडिट सेल से भौतिक जांच करवाने की मांग की है।
भ्रष्टाचार व गबन
राजा अरिदमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि यह 10 हजार करोड़ रुपए का निष्फल व्यय शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार व गबन की श्रेणी में आता है। अतः जाँच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए।
सांसद और विधायक को भी सूचना नहीं दी
राजा अरिदमन सिंह ने पत्र में नगर विकास मंत्री को लिखा है कि 10 हजार करोड़ रुपए के खर्च के संबंध में किसी भी स्तर पर समीक्षा नहीं की गई है। जिला नियोजन अनुश्रवण समिति एवं जिला प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठकों में इस धनराशि के व्यय की समीक्षा नहीं कराई गई है। जिलाधिकारी आगरा और आयुक्त आगरा द्वारा मासिक और त्रैमासिक समीक्षा बैठकों में भी इसकी समीक्षा नहीं कराई गई है। यहां तक कि इस धनराशि के खर्च की भौतिक वित्तीय प्रगति की सूचना सांसद और विधायक को भी नहीं दी गई है।
संपादक की टिप्पणी
राजा अरिदमन सिंह को बधाई है कि 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। आशा है कि उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी खूबसूरती से किए गए इस भ्रष्टाचार का संज्ञान लेगी। अब देखना है कि राजा अरिदमन सिंह कोरानावायरस के कारण मृतकों की संख्या में हुए घोटाले के खिलाफउ आवाज उठाएंगे। निजी अस्पतालों में हो रही लूटमार के खिलाफ वे बोल ही चुके हैं। ताज्जुब है कि इस मुद्दे को भी किसी भाजपा नेता ने नहीं उठाया है। भय है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर कहीं राजा अरिदमन सिंह का राजनीतिक नुकसान न हो जाए।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026