हाल में आई बाढ़ की वजह से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारंटी और कर्ज माफी के मुद्दे पर पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है.
इस विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब से होकर गुजरने वाली रेल सेवाएं बाधित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कुछ गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट, समराला, मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जलंधर, तरण-तारण, संगरूर, पटियाला, फिरोज़पुर, बठिण्डा और अमृतसर में कई जगहों पर किसान रेल की पटरियों पर बैठकर धरना दे रहे हैं.
इस विरोध प्रदर्शन की वजह से पंजाब और हरियाणा में बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- गणेश पंडाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष: महंत योगेश पुरी ने की महागणपति की भव्य महाआरती - September 17, 2026
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026