देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच प्रचंड लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लू की वजह से 270 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें गुरुवार को यूपी में सबसे ज्यादा 162 मौतें दर्ज की गयी हैं। इसके अलावा बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की लू के कारण मौत हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रचंड लू के कारण यूपी के वाराणसी में 34, आजमगढ़ में 16, मिर्जापुर में 10, गाजीपुर में नौ, जौनपुर में चार, चंदौली में तीन, बलिया-भदोही में दो-दो, महोबा में 14, चित्रकूट में 6, बांदा-हमीरपुर में 4-4, झांसी-उरई में एक-एक, कानपुर में पांच, फतेहपुर में चार, उन्नाव में दो, प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में 6 , कौशाम्बी में एक, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 3, लखनऊ में नौ लोगों की जान चली गई। हालांकि, प्रशासन ने गर्मी से मौतों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
बिहार में लू से सबसे अधिक 15 लोगों की मौत औंरगाबाद में हुई है। इसके अलावा रोहतास में सात, कैमूर में पांच, बेगूसराय के एक, बरबीघा में एक, सारण में एक, मोहनिया में लू 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं बेगूसराय के स्कूल में निरीक्षण के दौरान अधिकारी और शिक्षक बेहोश हो गए। झारखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई।
ओडिशा के सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर में 6 और राज्य के अन्य हिस्सों में तीन लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। इसके अलावा, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 30 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026