लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव कानपुर में किया गया है, जहां पुलिस कमिश्नर को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब रघुवीर लाल को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, दिपेश जुनेजा को पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) बनाया गया है। बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, तरूण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक सुगमता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026