नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (6 अक्तूबर 2025) को एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ जस्टिस से बात की और इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, “आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय नाराज है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है।”
पीएम मोदी ने कहा, “ऐसी स्थिति में चीफ जस्टिस बीआर गवई ने जो धैर्य दिखाया है, उसकी मैं सराहना करता हूं। यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
सुप्रीम कोर्ट के एक वकील राकेश किशोर ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई की कोर्ट में हंगामा किया। आरोप है कि वकील ने सीजेआई से दुर्व्यवहार किया और उन पर जूता फेंक दिया। उसने कोर्ट में नारे भी लगाए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गई।
जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों के एक मामलों की सुनवाई के लिए मेंशन सुन रही थी तभी वकील भड़क उठा। बताया जा रहा है कि वकील ने ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा भी लगाया। हालांकि इस दौरान सीजेआई गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026