राधास्वामी मत (Radhasoami Faith) के प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज (Soamiji Maharai) और परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (Hazur maharaj) ने इस नश्वर संसार में इस बात के लिए अवतार धारण किया कि जीवों का उद्धार हो सके। उन्होंने जीवों पर अनोखी दया लुटाई, बचन बानी के माध्यम से जीवों को अपने चरनों में खींचा, चेताया और उनका कारज बनाया। उन्होंने गुरुभक्ति और सतगुरु सेवा पर भी विशेष बल दिया और स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक संपूर्ण जगत का उद्धार नहीं होता, धार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, वक्त के गुरु जीवों को चेताते रहेंगे। तब से लेकर आज तक यह सिलसिला जारी है और हजूर महाराज के घर हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा (Hazuri Bhawan, Peepal mandi, Agra) में वर्तमान सतगुरु दादाजी महाराज (Radha Soami guru Dadaji maharaj) जीवों पर अपनी दया फरमा रहे हैं, उनका भाग जगा रहे हैं। दादा जी महाराज (Prof Agam Prasad Mathur former Vice chancellor Agra university) अपने सतसंग (Radhasoami satsang) में नित्य नवीन बचन फरमाते हैं जिससे यह जीव चेते और चरनों में लगे। उन्हीं बचनों में से कुछ अप्रकाशित वचन पुस्तिका ‘दादा की दात’ में जीवों के कल्याण के वास्ते दिए गए हैं। ये वचन न केवल जीवों के प्रीत प्रतीत को बढ़ाएंगे वरन उनका कारज भी बनाएंगे। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं दादाजी महाराज के बचनों की श्रृंखला।
(82)
हर एक को अभ्यास करना चाहिए। जब भी घबराहट होती है, मन अशांत हो जाता है तब उस वक्त राधास्वामी नाम का सुमिरन बहुत मददगार होता है। एक बात समझ लें कि आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ राधास्वामी दयाल का साया हर वक्त मौजूद है। उनकी रक्षा और सम्हाल हर वक्त हो रही है जिसको आप देख नहीं पाते, समझ नहीं पाते। वो रक्षक हमेशा आपके अंग संग है तो फिर उनसे बड़ा हिमायती, उनसे बड़ा संगी और कौन हो सकता है। इसलिए जब कभी घबराहट या बेचैनी हो, किसी सदमे की याद आ जाए या दुख जो भारी पड़ा है, जो कि इंसान को झकझोर देता है, जिस पर विपत्ति पड़ी है, वही उसको अच्छी तरह से जानता है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अगर राधास्वामी दयाल के चरनों में सच्ची प्रीत है, प्रतीत है, तो यह मसहलत भी समझ में आ जाएगी कि ऐसी परिस्थिति क्यों हुई, क्यों कर हुई या यह भी समझ में आ जाएगा कि कोई न कोई मसलहत फिर उसके अंदर है, और फिर बड़ी तसल्ली, बड़ा चैन, बड़ी शांति अपने आप वो बख्श देंगे।
(81)
आप दर-ए-हजूर आएंगे तो कोई न कोई तो ऐसा अभ्यासी मिलेगा कि जो स्वयं भक्ति करता होगा, जो स्वयं अभ्यास करता होगा और आपको भक्ति में सहूलियत देगा, आपको सुरत-शब्द-योग का अभ्यास बताएगा। आपके और उनके संबंध में कोई बीच में नहीं आ सकता। इसलिए संग करिए उनका। मुफलिसों का संग करके क्या मुफलिस बनाना चाहते हो। अरे, भंडारी का संग करने से कुछ न कुछ मिलेगा। संत सतगुरु के दर्शन करने से बहुत कुछ मिलेगा। इस मत के मौलिक सिद्धांतों को यानी प्रेमाभक्ति को अपनाना होगा। तब संसार में सुरक्षा मिलेगी और दूसरे, जैसे बने तैसे सुमिरन, ध्यान, भजन हरेक को करना पड़ेगा और रहा सेवा का तो सेवा में तो मेवा ही है। तन की सेवा उनको मंजूर, सुरत की सेवा अधिक से अधिक मंजूर और धन की सेवा तो जिस पर है वह करे, जिस पर नहीं है वह न करे। यहां कोई लालच का काम नहीं है, ढोंग का काम नहीं है। आप कुल मालिक राधास्वामी दयाल को मानें, आप प्रेमाभक्ति में आगे कदम रखें, आप रोज अपना अभ्यास करें। उनके घर में सतसंग हो रहा है और जो कि निरंतर जारी है, उसमें सम्मिलित हों, आपको जरूर फायदा होगा। आप उन सबमें बेहतर होंगे, जिन्होंने सत्संग में, सिद्धांतों में बुद्धिबिलास करके तर्क-वितर्क शुरू कर दिया। तर्क की सीमा है, प्रेम की सीमा नहीं है, वो असीमित है। इसलिए तर्क को छोड़ दीजिए और प्रेम को अपना लीजिए।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026