Agra, Uttar Pradesh, India. आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार सबको था। ऐसी 12 हस्तियों को सम्मानित किया जाना है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आखिरकार वे 12 हस्तियां कौन सी हैं, इसका खुलासा 21 फरवरी, 2021 को अपराह्न दो बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा के आचार्य शांति सागर सभागार में होगा।
अशोक जैन सीए को समर्पित
असल में लीडर्स आगरा हर साल दिवंगत विभूतियों की स्मृति में अवार्ड समारोह करता है। 21 फरवरी को 9वां लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह-2020 है। खास बात यह है कि इस बार यह समारोह आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष और समाजसेवी स्व. अशोक जैन को समर्पित है। समारोह से पूर्व लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, राहुल जैन कोषाध्यक्ष, विजय जैन उपाध्यक्ष और मंत्री राहुल जैन आदि ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
ये हैं अतिथि
लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि डॉ. बीना लवानिया नई दिल्ली, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, यूपी सरकार के राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, यूपी सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जूनियर अमिताभ बच्चन और आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर समारोह के अतिथि हैं। इनके साथ ही आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और गरिमा कुलश्रेष्ठ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इनकी स्मृति में दिए जाएंगे अवार्ड
व्यापार के क्षेत्र में लाला दाऊदयाल अग्रवाल मेमोरियल अवार्ड, समाजसेवा के क्षेत्र में निर्मल कुमार जैन अवार्ड, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. प्रभा मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड, राजनीति एवं सामाजिक सदभाव के क्षेत्र में महादेव नारायण टंडन मेमोरियल अवार्ड, खेलकूद के क्षेत्र में लखमीचंद जैन मेमोरियल अवार्ड, पत्रकारिता के क्षेत्र में पंकज कुलश्रेष्ठ मेमोरियल अवार्ड, प्राइड ऑफ आगरा के क्षेत्र में अशोक जैन सीए मेमोरियल अवार्ड, वीरता एवं राष्ट्र प्रेम के क्षेत्र में रामबाबू वर्मा (पूर्व मेयर) मेमोरियल प्रेरणास्रोत अवार्ड, सरकारी क्षेत्र में वैद्या चम्पलाल जैन मेमोरियल प्रेरणास्रोत अवार्ड, सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रेमचंद जैन मेमोरियल प्रेरणास्रोत अवार्ड, शिक्षा के क्षेत्र में गौरीशंकर मेड़तवाल मेमोरियल प्रेरणास्रोत अवार्ड, अन्य क्षेत्र में राजकुमार चंचल मेमोरियल प्रेरणास्रोत अवार्ड।
ये निभा रहे हैं मुख्य भूमिका
अवार्ड समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक सुरेशचंद गर्ग, अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, भारत भूषण, कृष्णा माथुर, ओमप्रकाश मेड़तवाल, मनोज बघेल, हिमांशु सक्सेना, शिखा जैन, गुरजिन्दर कौर, शिल्पी जैन अंजली गुप्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026