पंजाबी गायक व अदाकार हरभजन मान विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो एनआरआइ ने हरभजन मान के खिलाफ मोहाली की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने हरभजन मान पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने करीब 2.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते मोहाली अदालत में याचिका दायर की है।
36 लाख का नहीं कोई ब्यौरा
अदालत ने हरभजन मान और गुरबिंदर सिंह को नौ जनवरी तक पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। हरविंदर सरां व दर्शन रंगी ने हरभजन मान की ओर से फिल्म के निर्माण को लेकर की गड़बड़ी को लेकर अदालत की शरण ली है। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के निर्देशक अनीश सी जान के माध्यम से मान के खिलाफ अदालत में केस दायर किया है।
हरविंदर सरां ने बताया कि हरभजन मान को फिल्म के निर्माण के लिए दो करोड़ 36 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। लेकिन हरभजन मान ने फिल्म निर्माण पर पैसा खर्च नहीं किया और बहुत कम बजट के साथ फिल्म को खत्म कर दिया। इसके बाद हरभजन मान के साथ लेखा जोखा करने के लिए कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वह टाल मटौल कर देते थे।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026