Agra, Uttar Pradesh, India. जिलाधिकारी की गलत नीतियां और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों को मौत के मुह में ले जा रही है। जिले को वुहान की तरह बनने से रोकने के लिए प्रसपा नेता नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उपाध्याय नर्सिंग होम की 10 मौतों का जिक्र भी ट्वीट में किया है।
गौरतलब है कि ताजनगरी में ऑक्सीजन की कमी दिन प्रतिदिन लोगों की जान लेती जा रही है। जहां एक ओर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते हालात बेकाबू होते जा रहे है तो वही प्लांटों पर तीमारदारों को कई घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनको ऑक्सीजन मिल जाये तो बहुत बड़ी बात समझना। इन सब पर ध्यान देते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी अपनी लापरवाही छुपाने के लिए गलत आकड़ों को पेश कर रहे हैं। साथ ही वह अपनी अकड़ में मनमानी करते जा रहे है। जनता को सूचना और सुविधा के लिए दिए संपर्क सूत्र काम नहीं कर रहे है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी लगातार बढ़ रही है। साथ ही हाल ही में उपाध्याय नर्सिंग होम में ऑक्सीजन की कमी से 10 मौत हुई थी। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की मांग की है। उन्होंने जिले को वुहान बनने से रोकने को भी कहा है। साथ ही इस ओर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही है।
इस संबंध में नितिन कोहली ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मृत्यु दर बढ़ती ही जा रही है। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्पिटलों में भर्ती कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्मशान घाटों पर भी अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को घंटों इन्तजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग किसी ना किसी तरह अपना बचाव कर रहे हैं लेकिन ये वायरस एक बार आने के बाद लोगों को काल के गाल में ले जा रहा है। यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस ओर ध्यान नही देंगे तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते है और जिले को वुहान बनने से कोई नहीं रोक पायेगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026