New Delhi, Capital of India. कोरोना काल में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए भारतीय रेलवे मंगलवार से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सात समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे नई दिल्ली से भागलपुर, जयनगर, दरभंगा तथा दिल्ली से मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीतामढ़ी तथा कटिहार के लिए समर स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन करेगी। हालांकि इस दौरान यात्रियों को अपने गंतव्यों पर संबंधित राज्य सरकारों के कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन ट्रेनों में दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल, नई दिल्ली- भागलपुर समर स्पेशल, दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल, नई दिल्ली-जयनगर समर स्पेशल, दिल्ली-कटिहार समर स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल और नई दिल्ली-सीतामढ़ी समर स्पेशल शामिल हैं।
दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04474 दिल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 27 अप्रैल को दिल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर अगली रात 9 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहान पुर, लखनऊ, बाराबंकी जं., गोंडा, मनकापुर जं., बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जं., भाटपर रानी, मैरवा, सिवान जं., छपरा तथा हाजीपुर जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
नई दिल्ली- भागलपुर समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04476 नई दिल्ली- भागलपुर समर स्पेशल 27 अप्रैल को नई दिल्ली से रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह कानपुर सैंट्रल, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, पटना साहिब, फतवा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदाह, क्यूल, कजरा, अभयपुर, धारहरा, जमालपुर, बरियारपुर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी।
दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04478 दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल 28 अप्रैल को दिल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर 30 अप्रैल को 00.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। रास्ते में यह हापुड़ मुरादाबाद, बरेली, शाहजहान पुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती,गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जं., सिवान जं., छपरा, सोनपुर हाजीपुर जं., समस्तीपुर जं,बरौनी, बेगूसराय, खगाडिय़ा, मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
नई दिल्ली-जयनगर समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04480 नई दिल्ली-जयनगर समर स्पेशल रेलगाड़ी 29 अप्रैल को नई दिल्ली से रात 11.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 05.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली,शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, लखनऊ, बाराबंकी जं., रुदौली, फैजाबादजं., अयोध्या, गोशैनगंज, अकबरपुर, शाहगंज जं., जौनपुर जं.,वाराणसी जं., वाराणसी सिटी,ओंरिहार जं., गाजीपुर सिटी, युसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवाड़ा, हाजीपुर जं.मुजफ्फरपुर जं. समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी तथा मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी ।
नई दिल्ली-सीतामढ़ी समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04482 नई दिल्ली-सीतामढ़ी समर स्पेशल रेलगाड़ी 29 अप्रैल को नई दिल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 02.10 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलगाड़ी पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली,शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, लखनऊ, बाराबंकी जं., रुदौली, फैजाबादजं., अयोध्या, गोशैनगंज, अकबरपुर, शाहगंज जं., जौनपुर जं.,वाराणसी जं., वाराणसी सिटी,ओंरिहार जं., गाजीपुर सिटी, युसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवाड़ा, हाजीपुर जं. तथा मुजफ्फरपुर जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04484 नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल 30 अप्रैल को नई दिल्ली से रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। रास्ते में यह मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, बाराबंकी जं., गोंडा, मनकापुर जं.,बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जं., भाटपर रानी, मैरवा, सिवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं.,ढोली, समस्तीपुर जं, हैयाघाट एवं लहरिया सराय स्टेशनों पर ठहरेगी।
दिल्ली-कटिहार समर स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04486 दिल्ली-कटिहार समर स्पेशल 30 अप्रैल को दिल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर 2 मई को तड़के 4 बजे कटिहार पहुंचेगी। रास्ते में यह हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहान पुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जं., सिवान जं., छपरा, सोनपुर हाजीपुर जं., समस्तीपुर जंबरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, थाना बिहपुर एवं नौगछया स्टेशनों पर ठहरेगी।
- Swift Casino – Facili passaggi per registrarsi per i giocatori italiani - July 31, 2026
- სადაც გართობა და იღბალი ხვდება ერთმანეთს Efbet Casino-ში - July 31, 2026
- Magius Casino – Echte Casino-Excitement Altijd en Overal in Nederland - July 31, 2026