Aligarh (Uttar Pradesh, India) । कोविड-19 टीकाकरण के अभियान को तेजी देनी के लिए अब सामुदायिक रेडियो द्वारा भी पहल की जा रही है। जिसमें मंगलायतन विश्वविद्यालय का रेडियो नारद भी अहम भूमिका निभा रहा है। स्मार्ट संस्थान और रेडियो नारद के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण अंचलों के लोगों को टीकाकरण और टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शनिवार को आसपास के गांव के लोगों को एकत्र कर विवि में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कोविड-19 से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। सभी को टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मास्क का वितरण भी किया गया। रेडियो नारद के आरजे कुंदन व आरजे शिवा द्वारा एक नाटक का मंचन कर सहज तरीके से टीकाकरण और उससे बचाव के तरीके बताए गए।

विवि के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सभी को कोरोना का टीका लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीके की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष मनीषा उपाध्याय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, आवश्यक दूरी बनाकर रखें और वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने वाले राकेश को हीरो व अनिला को शीरो का ख़िताब दिया गया। आभार व्यक्त डॉ. संतोष कुमार गौतम ने किया। आयोजन में ब्रिगेडियर समर वीर सिंह, डॉ.दिनेश शर्मा, मयंक जैन, सन्तोष कुमार, जितेंद्र शर्मा, शिव कुमार का सहयोग रहा।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026