Agra (Uttar Pradesh, India)। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से एमडी कर रही डॉक्टर योगिता गौतम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वह स्त्री रोग विभाग की पीजी छात्रा थी। उसका शव बुधवार की सुबह फतेहाबाद मार्ग पर बमरौली कटारा क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था। योगिता के सिर पर भारी चीज से प्रहार किया गया। इस मामले में आरोपी सीनियर डॉक्टर विवेक तिवारी को पुलिस ने जालौन से धरदबोचा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जालौन में पुलिस कर रही पूछताछ
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम से डॉक्टर योगिता गौतम घर पर नहीं थी। बुधवार को उसकी लाश मिली। डॉक्टर योगिता के परिजनों के अनुसार, डॉ. विवेक तिवारी उसका सीनियर था। वह बार-बार फोन करता था। परेशान करता था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. विवेक तिवारी इस समय जालौन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफीसर है। जालौन पुलिस के समन्वय से डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। डॉ. योगिता गौतम के शरीर पर संघर्ष के निशान हैं। लगता है उसने हत्यारे से बचने का प्रयास किया है।
परिजनों ने लगाया था आरोप
डॉ. योगिता गौतम के परिजनों ने सीनियर डॉक्टर विवेक तिवारी के खिलाफ अगवा करके हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। इसके बाद डॉ. तिवारी को निशाने पर लिया गया। योगिता के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने अज्ञात शव की पहचान अपनी बहन के तौर पर बुधवार शाम को की
बुधवार को मिला था शव
पुलिस को बुधवार सुबह डौकी के पास एक लड़की का लोअर और टीशर्ट में शव मिला था। पास में स्पोर्ट्स शूज थे। सिर के पीछे चोट का निशान था। तलाशी में ना कोई पहचान पत्र मिला और ना ही मोबाइल। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मुरादाबाद में हुई थी जान-पहचान
नजफगढ़ के रहने वाले डॉ. मोहिंदर गौतम ने आगरा पुलिस को बताया कि बहन योगिता नूरी गेट इलाके में रहती है. योगिता ने मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज में 2009 में प्रवेश लिया था। यहीं योगिता की पहचान एक साल सीनियर विवेक तिवारी से हुई थी। विवेक कानपुर के शास्त्रीपुरम इलाके का रहने वाला है। इस समय जालौन में मेडिकल अफसर पद पर तैनात है।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026