आगरा: शहर की प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ी शिवानी यादव का चयन राष्ट्रीय खो-खो टीम के लिए लगने वाले शिविर में किया गया है। शिविर में देश के विभिन्न भागों से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। शिविर के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम पहले विश्व कप खो-खो टूर्नामेंट में भाग लेगी।
जिला एमेच्योर खो खो एसोसिएशन के सचिव पवन सिंह ने बताया कि शिवानी यादव का चयन हाल ही में संपन्न हुई सीनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप (नई दिल्ली) एवं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप (अलीगढ़) में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय शिविर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दस दिसंबर से 12 जनवरी तक लगाया जाएगा।
पहली विश्व कप खो-खो प्रतियोगिता 13 जनवरी से 19 जनवरी खेली जाएगी। देशभर से 60 पुरुष एवं 60 महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है। शिविर का मार्गदर्शन 16 अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
शिवानी के चयन पर आगरा एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरधर शर्मा, सचिव पवन सिंह के साथ ही खेल जगत के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एम एस त्यागी, उत्तर प्रदेश खो खो के चीफ कोऑर्डिनेटर राकेश सिंह एवं कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सड़कों पर नाचने को मजबूर भालू अब सुरक्षित हाथों में, आगरा भालू संरक्षण केंद्र में शुरू हुआ ग्रेसी का लंबा उपचार - March 23, 2026
- आगरा राज मर्डर केस: अब ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी, आलोक और मोनू यादव गैंग के सोशल मीडिया फॉलोअर्स रडार पर - March 23, 2026
- यूपी के चंदौली में तैनात SDM पति-पत्नी के बीच हाई-प्रोफाइल ड्रामा, ससुर ने दामाद SDM पर दर्ज कराई सनसनीखेज FIR - March 23, 2026