गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसलों से चौंका दिया। उन्होंने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी गई। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि शायद रविंद्र जडेजा कप्तानी के लिए CSK को छोड़कर किसी और टीम के साथ जा सकते थे।
अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि अगर जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ देते तो गुजरांत टाइटंस अपनी टीम का कप्तान बना सकती थी। हालांकि, उन्होंने चेन्नई के साथ ही रहने का फैसला किया। और आखिर में उन्हें इसका इनाम भी मिला और महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर उन्हें कप्तानी सौंपी गई।
धोनी ने कहा कि ‘रविंद्र जडेजा ने शायद चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ने के बारे में सोचा होगा, यह बात ध्यान रखते हुए कि शायद गुजरात टाइटंस उन्हें कप्तान बना सकती थी क्योंकि वह स्थानीय खिलाड़ी हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन उन्होंने चेन्नई के साथ ही रहने का फैसला किया। यह काफी रोचक हो सकता था कि अभी कई नए कप्तान हैं। लेकिन चेन्नई के लिए कप्तान भले ही कोई भी हो धोनी पर ही सब कुछ संभालेंगे।’
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी से रविंद्र जडेजा के हाथों में जाने पर चोपड़ा ने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को इस पोजिशन की आदत पड़ने पर थोड़ा वक्त लगेगा। उन्हें लगता है कि धोनी के साथ से जडेजा को बहुत फायदा होगा। उन्हें धोनी के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
चोपड़ा ने कहा, ‘किसी अन्य कप्तान की तरह जडेजा को इस पोजिशन को संभालने की थोड़ा समय लगेगा। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं जो उनका मार्गदर्शन करेंगे। पहले यह चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी थे लेकिन फिर यह महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स है।’
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 मार्च को होगा। इसी के साथ आईपीएल 2022 की शुरुआत हो जाएगी। इन्हीं दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया था।
-एजेंसियां
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026
- Godrej Properties की Navras Garba Night में छाए अभिनेता-निर्माता Veeir Chaudary, Hiten Tejwani और Gauri Pradhan Tejwani के साथ सितारों से सजी शाम - October 21, 2026