मुंबई (अनिल बेदाग) | ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। उन्होंने ऐलान किया है — “तैयार हो जाइए अब तक के सबसे बड़े खुलासे के लिए!” उनके इस बयान के बाद 15 नवंबर को होने वाला ग्रैंड “ग्लोबट्रॉटर” इवेंट देश-विदेश में सुर्खियों का केंद्र बन गया है।
राजामौली के निर्देशन और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मौजूदगी के साथ, यह शानदार इवेंट रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में करीब 50,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है — जो इसे अब तक का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट बना सकता है।
हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुम्भा’ लुक सामने आने के बाद दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। वहीं, प्रियंका की करिश्माई मौजूदगी और राजामौली की दूरदर्शी सोच इस कार्यक्रम को एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट में बदलने वाली है।
सिनेमा प्रेमियों का मानना है कि 15 नवंबर को कोई ऐसा सिनेमाई खुलासा होने वाला है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा और पहचान दोनों को बदल सकता है।
15 नवंबर की तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बनने जा रही है।
-up18News
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026