मुंबई (अनिल बेदाग) | एआई (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। एआई-संचालित डेटा एनालिटिक्स में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाली अग्रणी संस्था डेसिमल पॉइंट एनालिटिक्स (DPA) ने मुंबई के पवई स्थित हिरानंदानी बिज़नेस पार्क – लाइटब्रिज में अपने नए वैश्विक मुख्यालय का शुभारंभ किया है।
यह अत्याधुनिक परिसर आईजीबीसी प्लेटिनम प्रमाणित है और पूरी तरह हरित ऊर्जा से संचालित होता है। इसका डिज़ाइन नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश धुरी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा, “एआई संगठनों के सोचने और बढ़ने के तरीके को बदल रहा है, और हमें इस परिवर्तन के केंद्र में होने पर गर्व है।”
नेतृत्व टीम ने इस दौरान एआई-आधारित रणनीतिक रूपरेखा, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन और कंपनी की नई वैश्विक पहचान पर भी विशेष जोर दिया।
मुंबई, नासिक, गिफ्ट सिटी, लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में अपने परिचालन के साथ डेसिमल पॉइंट एनालिटिक्स अब डेटा इंटेलिजेंस और मानवीय अंतर्दृष्टि के ज़रिए वैश्विक निर्णय-निर्माण में एक नई क्रांति लाने के मिशन पर है।
पवई का यह नया एआई हब न सिर्फ तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती डिजिटल क्षमता का भी शानदार उदाहरण बन गया है।
-up18News
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026