आगरा: पर्यटकों को फील गुड करने, पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी न होने और उन्हें सही जानकारी देने के लिए आगरा पर्यटन पुलिस ने पर्यटक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत के दौरान एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने टूरिस्ट गाइड वेंडर्स और पर्यटन से जुड़े हुए व्यापारियों से वार्ता की। ताज महल के निकट ही सभी को पर्यटक सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस ने खास इस अभियान को चलाया है। इससे पहले पर्यटन पुलिस ने टूरिस्ट डीलाइट अभियान की शुरुआत की थी।
एसीपी ताज सुरक्षा ने सभी लोगों को एक पत्र दिया जिसमें शपथ लिखी हुई थी। टूरिस्ट गाइड वेंडर्स और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों ने शपथ ली कि “वह सभी अथिति देवो भव: का पालन करेंगे। आगरा आने वाले पर्यटक के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे और उनके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नही करेंगे और न ही करने देंगे।”
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा व उनके साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान से टूरिस्ट गाइड, वेंडर्स व इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोड़ा गया है। आज उनके साथ संवाद किया गया और पर्यटक की सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई है। यह अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा।
टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आज सभी लोगों ने पर्यटक हित में शपथ ली है। आगरा आने वाले पर्यटक को फील गुड कराना है जिससे वो आपके काम और व्यवस्था से सन्तुष्ठ होकर वापस लौटे। इससे कारोबार बढेगा तो वहीं शहर का नाम भी रोशन होगा।
- जो लोग चढ़ावा नहीं बचा सके, वो लोग पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे… लोकसभा में बोले अखिलेश यादव - July 28, 2026
- पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले—10 साल में 152 लीक, करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ - July 28, 2026
- यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर - July 28, 2026