योगी बोले मोदी को यूपी से “80 मनको की माला” पहनायेंगे
उपद्रव नहीं उत्सव का माहौल और मोदी की गारंटी
पूरे प्रदेश और देश में विपक्ष को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी
विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का चुनाव
भ्रष्टाचार बनाम सुशासन तुष्टीकरण और राष्ट्रवाद का चुनाव
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्बोधन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को ऐतिहासिक और पौराणिक धरा बताते हुए प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में सूरसदन सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पूरे देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल है। यह ऐसा पहला चुनाव है जिसमें पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, देश के चारों ओर मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। युवा, किसान, मजदूर, महिला और समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में विकास से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा यह ऐसा पहला चुनाव है जिसमें विपक्षी दलों के लोगों को सिर्फ प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में प्रत्याशी ढूंढने से नहीं मिल रहे हैं। आज प्रदेश और देश की जनता बदलते भारत को देख रही है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते देख रही है। मोदी का भारत विश्व में भारत के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ा रहा है। इसका उदाहरण है कि जब हम योग दिवस मनाते हैं तो विश्व भर के 190 देश योग से जुड़कर भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ते हैं।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक कुंभ का सफल आयोजन विश्व के कई देशों को जोड़ता है। आज विश्व भर में भारत के प्रति लोगों की धारणा बदल रही है भारत का कोई आदमी विश्व के किसी भी देश में जाता है तो वहां के लोग कहते हैं मोदी के भारत से आए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और कोई भी इसमें घुसपैठ करने की कोशिश करता है तो भारत जोरदार प्रतिक्रिया देकर ऐसा जवाब देता है कि उसकी कई पीढ़ियां याद रखती हैं।

उन्होंने कहा यह चुनाव नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट, तुष्टिकरण बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टोलरेंस की सोच का चुनाव है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष विश्व विख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर आर एस पारीक, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ धर्मपाल सिंह, डॉ जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और लोकसभा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गदा भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। स्वागत सम्मान परंपरा के निर्वहन के बाद भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से रश्मि धाकड़, रानी परिहार ने वंदे मातरम गान प्रस्तुत किया।
सुरक्षा और विकास के लिए यूपी को करते हैं याद
प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश के साथ उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है सुरक्षा के लिए यूपी को याद करते हैं। उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। देश में नया वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। नए आईआईटी, एम्स, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी खुल रहे हैं आने वाले दिनों में भारत दुनिया की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम होकर भारत विश्व में लीड करेगा।

समय से पहले दौड़ गई आगरा में मेट्रो
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा आगरा में मेट्रो चलेगी किसी ने सोचा नहीं होगा। आज आगरा में मेट्रो का काम सबसे तेजी से हो रहा है। समय से 9 महीने पहले आगरा में प्रथम चरण में मेट्रो दौड़ रही है। आगरा में सिविल एयरपोर्ट के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। किसी ने सोचा नहीं होगा कि आगरा से कई राज्यों के लिए हवाई सुविधा मिलेगी। आगरा के लोगों की प्यास बुझाने के लिए गंगाजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई स्वच्छता रैंकिंग में भी आगरा का नाम आएगा।
राम मंदिर का सपना हुआ साकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा 500 वर्षों से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण का लोग सपना देख रहे थे हमने संकल्प को पूरा करते हुए सपने को साकार किया है। मुख्यमंत्री का यह उद्बोधन सुनते ही सूर सदन सभागार जय श्री राम जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
भानु महाजन के बूथ मैनेजमेंट की तारीफ की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया है जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई है अब आप सब लोगों को हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा डलवाने हैं। उन्होंने कहा मुझे भानु महाजन ने बताया कि बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख की सूची तैयार होकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इस मौके पर उन्होंने महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के बूथ मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई।
प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व वर्ग
मुख्यमंत्री ने कहा प्रबुद्ध जन समाज के ऐसे मार्गदर्शक हैं जो एक बड़े वर्ग का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा समाज के प्रबुद्ध लोग प्रतिनिधित्व की क्षमता रखते हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री लोकसभा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा एसपी सिंह बघेल अपने लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले सांसद हैं। वह लोकसभा की कार्रवाई के बाद अपने क्षेत्र में जनता से जरूर संवाद करते हैं।
इन्होंने भी किया सम्मेलन को संबोधित
प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा यह चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र के साथ सुपर पावर बनाने के लिए है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा पहली बार देश में ऐसी सरकार है जिसमें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर उस वर्ग को मिल रहा है जो उसका असली हकदार है। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ धर्मपाल सिंह, डॉ जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, हेमलता दिवाकर कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन ने भी संबोधित किया।
इनकी रही सहभागिता
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रमुख रूप से संजीव दिवाकर, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, राकेश गर्ग, लोकसभा सह प्रभारी डॉ यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, जितेंद्र दिवाकर, राजकुमार अग्रवाल, रविकांत गर्ग, अवनीश गुप्ता, प्रभात चतुर्वेदी, विजय चौरसिया, मधु शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, अशोक पिपल, बॉबी लाले, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल. मनिका कपूर, राष्ट्रीय लोक दल के शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, विभिन्न क्लबों से जुड़े सदस्य, पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा सह प्रभारी भाजपा महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा ने किया।
- आगरा के भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वाले’ कनाडा-स्पेन की यात्रा पर, स्मार्ट सिटी प्रबंधन सीखेंगे, ‘हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ’ की अलख जगाएंगे - June 4, 2025
- फिज़िक्सवाला के छात्र माजिद हुसैन ने JEE 2025 में AIR 3 पाई, टॉप 100 में 3 छात्र और शामिल - June 4, 2025
- Over 550 players compete at Manav Rachna International School Sector14 in 45th FDBA Badminton Championship - June 4, 2025