yogi CM UP in shamsabad

योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर को जमकर सराहा, सभा में उमड़ पड़े लोग, इसे पंचायत का जवाब माना जा रहा

Election POLITICS

राजकुमार चाहर अन्नदाताओं के हक के लिए पूरे देश भर में किसानों का नेतृत्व कर रहे हैं – योगी

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुरसीकरी लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री जनपद आगरा के शमसाबाद पहुंचे। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनचौपाल से की।  मुख्यमंत्री ने शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज में फतेहपुर सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित किया। राजकुमार चाहर की जमकर तारीफ की। राजकुमार चाहर मतदाताओं के प्रति श्रद्धानवत रहे। इस जनचौपाल को उस पंचायत का जवाब माना जा रहा है जिसमें राजकुमार चाहर का विरोध किया गया था। यह पंचायत रामेश्वर ने की थी। इसके बाद होली मिलन समारोह के बहाने भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल भी खुलकर विरोध में आ गए और रामेश्वर को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी।

योगी ने कहा- आज मैं आपके पास आया हूँ आह्वान करने के लिए। राजकुमार चाहर अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे देश के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित किया है। में देख रहा हूँ महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि इन सभी राज्यों में जाकर अन्नदाता किसानों की समस्या को लेकर के देश के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रख रहा है। फिर वह समस्या का समाधान का रास्ता निकालना, जहां से प्रधानमंत्री का आदेश होता है। ऐसे जुझारु कार्यकर्ता राजकुमार चाहर आपके बीच में सांसद प्रत्याशी बन के आया है।

BJP meeting in shamsabad agra
भाजपा प्रत्याशी राजकूमार चाहर के समर्थन में उमड़े लोग।

दल मिला रहे पर दिल नहीं मिल पा रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो दल को मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पा रहे हैं। इंडी गठबंधन में जो लोग हैं, उनकी स्थिति भी आप देख रहे होंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्य़ाशी उतार दिए, लेकिन कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी, फिर भी वे गठबंधन का हिस्सा हैं।

केरल में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया, लेकिन वे इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। यही हाल महाराष्ट्र समेत अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस का प्रत्याशी सपा में और सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है। तब किसी प्रकार जोड़तोड़ कर चुनावी अखाड़े में यह दांव आजमा रहे हैं। वहीं मतदाता पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आश्वस्त हैं।

yogi adiyanath in agra
शमसाबाद में हुई सभा में योगी आदित्यनाथ और राजुकमार चाहर एवं अन्य।

घुसपैठियों घुसने में कांपते हैं

उन्होंने कहा कि पहले बड़े-बड़े दावे होते थे, लेकिन दुश्मन देश के घुसपैठिये भारत में घुस जाते थे। आज घुसने में कांपते हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक से बता दिया कि हम घुसपैठियों का क्या हाल करते हैं। पूर्वाचंल का आतंक और उग्रवाद कम हुआ है। मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, मेट्रो, स्वास्थ्य सेवाओं जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निशुल्क राशन, बिजली, शौचालय, नौजवानों के हाथों को काम, स्किल देने का काम सरकार ने किया। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसमें काम न किया गया हो। देश में जो चुनावी लड़ाई चल रही है, ये साफ दिखाई दे रहा है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं।

yogi adiyanath
जनचौपाल को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ। साथ में राजकुमार चाहर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जातिगत बातें करके सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न किया जाता है, दूसरी तरफ एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करने वाली भाजपा है। एक तरफ सरकारी तंत्र में डाका डालने वाली पार्टियां है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मिटाने वाली सरकार है।

पहले सूर्य अस्त होने के बाद थानों में ताले लग जाते थे। आज ज्यादातर अपराधी अपनी जमानतें तुड़वाकर जेल पहुंच जाते हैं। लेकिन अब तो वह वहां भी जाने से डर रहे हैं। आज अपराधी गले में पट्टी लटकाकर कह रहे हैं कि हम ठेला लगाकर जीवन यापन कर लेंगे, बस हमारी जान बख्श दो। कहा कि अब प्रदेश में दंगा नहीं चलेगा। त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता।

जनचौपाल में भीड़ का दृश्य।

मोदी गांरटी से हर काम 100 फीसदी होता है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मोदी की गारंटी दी जा रही है। आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है। परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यही है मोदी की गांरटी, जहां शत फीसदी की गारंटी ली जाती है।

राजकुमार चाहर ने क्या कहा

प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम तय हुआ है और आज भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनता ने मिलकर एक जन चौपाल को मात्र 24 घण्टे के अंतराल में एक जनचौपाल रैली में बदल गई। चारों तरफ से हजारों की संख्या में लोग योगी जी को सुनने के लिए आये। चाहर ने कहा कि जिस प्रकार से योगी ने फतेहपुर सीकरी के विकास को जो संकल्प लिया है, वास्तव में सीकरी विकसित होगा। योगी जी के आने के बाद एक अच्छा वातावरण जबरदस्त पहले से था, अब और बढ़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंघ के समय के कार्यकर्ता श्याम सुंदर शर्मा ने की। संचालन लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा ने किया।

पीएम मोदी और सीएम योगी के कटहाउट चर्चा का विषय बने रहे।

ये लोग रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, महापौर हेमलता दिवाकर, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, लोकसभा प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, चौधरी उदयभान सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, रानी पक्षलिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, प्रदीप भाटी, पूर्व विधायक महेश गोयल, डॉ राजेन्द्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, मधुसूदन शर्मा, कालीचरन सुमन, ब्रजेश चाहर, राहुल चौधरी, प्रशांत पौनिया, बबीता चौहान, रजनीश त्यागी, उपेंद्र सिंह, राजू लवानिया, सुधीर गर्ग, मेघराज सोलंकी, शैलू जादौन, महेश जाटव, लाल सिंह लोधी ,दानवीर परमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Dr. Bhanu Pratap Singh