vijay shivhare

MLC चुनावः विजय शिवहरे ने कहीं ऐसी बातें कि लोग गद्गद् हो गए, जाटों से नातेदारी का रहस्य खोला

Election POLITICS REGIONAL

 

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उ0प्र0 विधान परिषद (MLC) के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शिवहरे हैं। वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। आगरा की नॉर्थ ईदगाह कलोनी में रहते हैं। मूलतः बिजनेसमैन हैं। वे सेल्फमेड हैं। अपने भाइयों के साथ व्यापार किया और जमाया। हालांकि कोरोना में व्यापार ठप हो गया लेकिन जिद के पक्के विजय शिवहरे ने हार नहीं मानी है। वे आपदा के बीच भी मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता हैं। उन्हें जिताने के लिए पूरी पार्टी ने ताकत लगा रखी है। नवसंवतसर वर्ष प्रतिपदा के दिन जो कार्यक्रम हुए हैं, उससे तो लग रहा है कि चुनाव एकतरफा है।

माह में एक बार विकास खंड मुख्यालय आऊँगा

फतेहपुर सीकरी में ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर ने विकास खंड के मतदाताओं को अपने रिसोर्ट पर बुलाया। सबका सम्मान किया। यहीं पर प्रत्याशी विजय शिवहरे ने ऐसी घोषणा की कि मतदाता तालियां बजाने लगे। विजय शिवहरे ने कहा- माह में एक बार विकास खंड मुख्यालय आऊँगा और आप सबकी समस्याओं का निस्तारण कराऊँगा। यह भी कहा- यह ऐसा चुनाव है जिसमें जनप्रतिनिधि-माननीय (सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद-पार्षद) अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। पार्टी ने इस बार मुझे यह अवसर प्रदान किया है। फतेहपुर सीकरी  के जाट मतदाताओं को रिझाते हुए कहा- जाट समाज से मेरी नातेदारी है। उन्होंने इस रहस्य का पूरी तरह खुलासा किया तो मतदाता करतल ध्वनि करने लगे।

SP singh baghel
गुड्डू चाहर का सम्मान करते एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर।

मेरी कथनी करनी में अंतर नहीं- विजय शिवहरे

विजय शिवहरे ने कहा- मोदी जी और योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाएं आप लोग जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार है। सरकार के डिब्बे राजकुमार चाहर हैं, एक डिब्बा और लगा दो। जीत सुनिश्चित है लेकिन मैं आपके मान-सम्मान की चिन्ता कर सकूं, यह आपको करना है। इससे पहले कोई भी एमएलसी वोट मांगने नहीं आया है। जीतने के बाद एमएलसी क्षेत्र में नहीं आया। हम विकास करा सकें, अच्छा प्रशासन दे सकें, यह संकल्प है, इसीलिए वोट मांगने आए हैं। हम चाहते तो पर्चा खारिज करा सकते थे लेकिन जो लोग चुनकर भेज रहे हैं, वे मुझे जाने और मैं उन्हें जानूं, इसलिए आपके बीच वोट मांगने आया हूँ। यही भाजपा की संस्कृति है। मेरी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। विकास की गंगा इस ब्लॉक में बहेगी। उन्होंने पत्रक दिखाते हुए कहा कि मेरे नाम के सामने डंडा खींचना है। अपना कलम अपने घर पर ही रख दें। वोट डालते समय ही कलम मिलेगा।

चौधरी बाबूलाल
मंच के एक योर चौधरी बाबूलाल तो दूसरी ओर प्रोफेसर संजीवपाल सिंह विराजमान हैं। मध्य में हैं राजकुमार चाहर और विजय शिवहरे।

सैनिक स्कूल खुलेगा, सड़कें उदयभान सिंह के प्रयास से बन रहीं- राजकुमार चाहर

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- विजय शिवहरे ने भाजपा को मजबूत करने का काम लम्बे समय से किया है। इनके नाम के साथ विजय लगा है। विजय तो इनकी निश्चित है। विजय शिवहरे मजबूत आदमी है। विकास की गति को पांच साल में बढ़ाया है, वह आगे भी बढ़े, इसलिए विजदय शिवहरे को प्रचंड बहुमत से विजयी कराएं। समाजवादी पार्टी के नेता 10 लोगों की मीटिंग नहीं कर पा रहे हैं। निवेदन यह है कि कोई घल्लमघल्ला न रहे, कोई वोटर छूट न जाए। जो नहीं आया है, उससे संपर्क करें। आप लोग जिम्मेदार हैं। जनप्रतिनिधियों का फर्ज है कि सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचाएं। जल जीवन मिशन के तहत पानी की समस्या दूर होगी। लोकसभा क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों को लेकर पहुंचेंगे और समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों के जो निर्माण इस समय हो रहे हैं, वे चौधरी उदयभान सिंह और हमारे प्रयास के कारण संभव हुआ है।

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताई वोट डालने की तरकीब

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आप लोग विजय शिवहरे का हाथ पकड़कर काम करा सकते हैं। पिछली बार चुनाव नहीं हुआ था। इसके बाद भी दिलीप यादव ने एक भी दिन आपके यहां आने का प्रयास नहीं किया। विजय़ शिवहरे को जिताओ और दो एमपी फ्री में पाओ। उन्होंने मतदाताओं को सिखाया कि वोट किस तरह से देना है। यह भी कहा कि सहायक लेना है तो दो दिन पहले ही आरओ को बताएं। वोटिंग वाले दिन सहायक नहीं मिलता है। वोट कैंसिल न होने पाए। उन्होंने कहा कि मतदान से एक दिन पहले प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि कोई भ्रम न रहे।

MLC voters agra
MLC voters agra

चौ. बाबूलाल और गिर्राज सिंह कुशवाह ने क्या कहा

विधायक फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल ने कहा कि कार्यकर्ता को एमएलसी का प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने मनोबल बढ़ाया है। अपना चुनाव मानते हुए विजय शिवहरे को जिताएं। नाम के सामने डंडा लगाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने भी वोट देने की तरकीब बताई।

मंचासीन नेता

सभी को नवदुर्गा और नववर्ष की बधाई दी गई। मंच पर प्रोफेसर संजीवपाल सिंह, प्रशांत पौनिया, सोनू चौधरी, कृतिका सोलंकी, डॉ. अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, रामवीर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा, बबलू लोधी, पृथ्वीराज लोधी, त्रिलोकी डिठवार, विनोद अग्रवाल (किरावली), दिनेश पचौरी, भूप सिंह, रमेश पंडित जी, मुखिया जी, विशंभर, गौरव शर्मा, नवीन गौतम आदि विराजमान थे। अध्यक्षता तुलसीराम ने की।

Dr. Bhanu Pratap Singh