Agra, Uttar Pradesh, India. समाज सेवा में अग्रणी सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आकाश हेल्थ केयर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 20 फरवरी को ट्रस्ट के संजय प्लेस स्थित सेवा कार्यालय C-9/11 थोक कपड़ा मार्केट पर सुबह 11 से 2 बजे तक लगेगा।
शिविर में ह्रदय, हड्डी जनरल फिजिशियन मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. प्रवीन तिवारी व डॉ. विपिन तिवारी ने जानकारी दी कि शिविर में एक्सरे, ईसीजी, रेंडम ब्लड सुगर ,बीएमडी तथा ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा भी निशुल्क प्रदान होगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री गौतम सेठ व ट्रस्टी गजेन्द्र शर्मा ने अधिक से अधिक मरीजों से लाभान्वित होने का निवेदन किया है।
मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में अधिक जानकारी के लिए 0562-4308769 अथवा 9412253740 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026