प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 1974 में श्रीलंका को दिए गए एक छोटे से द्वीप कच्चाथीवू पर नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने कैसे रणनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण उस स्थान को छोड़ दिया।
एक आरटीआई जवाब से चौंकाने वाले खुलासे के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है। इसमें बताया गया है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने कैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था।
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई की ओर से RTI के माध्यम से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि कैसे भारत ने श्रीलंका के हाथों द्वीप का नियंत्रण खो दिया।
पीएम मोदी ने एक्स पर की ये पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि आंखें खोलने वाले और चौंका देने वाले नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने बेरहमी से कच्चाथिवू को छोड़ दिया। इससे हर भारतीय नाराज है और अब वे कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते।
कांग्रेस के 75 वर्षों के काम करने के तरीके से भारत की एकता कमजोर हुई। बता दें कि 1.9 वर्ग किमी की भूमि का यह द्वीप भारतीय तट से लगभग 20 किमी दूर है।
-एजेंसी
- सांसद नवीन जैन ने यूपी के जैन मंदिरों के कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्री को पत्र लिख दिए प्रस्ताव - August 21, 2025
- सीएम योगी ने एटा में किया श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन, औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई रफ्तार - August 21, 2025
- Agra News: 3100 से अधिक महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा, राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा बल्केश्वर - August 21, 2025