भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा है कि अगले महीने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन “सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने” का दिन होगा. 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे.
अलशाली ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- “हम 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन का इंतज़ार कर रहे हैं…यह एक अभूतपूर्व दिन होगा. सहिष्णुता, स्वीकृति का जश्न मनाने और इस रिश्ते को और मजबूत करने का एक खास अवसर होगा.”
पिछले महीने स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था और इसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है.
राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख ज़ाएद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले भव्य समारोह की भी पुष्टि की है और बताया है कि वहां बड़ी संख्या में प्रवासी हिंदू जुटेंगे.
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026