भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा है कि अगले महीने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन “सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने” का दिन होगा. 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे.
अलशाली ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- “हम 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन का इंतज़ार कर रहे हैं…यह एक अभूतपूर्व दिन होगा. सहिष्णुता, स्वीकृति का जश्न मनाने और इस रिश्ते को और मजबूत करने का एक खास अवसर होगा.”
पिछले महीने स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था और इसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है.
राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख ज़ाएद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले भव्य समारोह की भी पुष्टि की है और बताया है कि वहां बड़ी संख्या में प्रवासी हिंदू जुटेंगे.
-एजेंसी
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026