आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है. आज के ही दिन साल 1964 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस दुनिया को अलविदा कहा था. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है- “पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि.”
इस मौक़े पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने भी शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने भी ट्वीट करके उन्हें याद किया है.
शरद पवार ने ट्वीट किया है- “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने मॉडर्न साइंस, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआती विकास के क़दम उठाए.”
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार, अजीत कुमार पाथरे को सौंपी गई छत्ता जोन की कमान - October 9, 2026
- कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: भतीजे आकाश आनंद के साथ मंच साझा करने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज - October 9, 2026
- ’दलितों-वंचितों की प्रखर आवाज थे…रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर सीएम योगी बोले- जो सम्मान बिहार में मिला, वही उत्तर प्रदेश में भी दिलाएंगे - October 9, 2026