भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फ़िको पर हुए हमले की निंदा की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फ़िको पर गोली लगने की ख़बर से गहरा सदमा पहुंचा है.”
“इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की जाती है. रॉबर्ट फ़िको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाती है. इस मुश्किल घड़ी में भारत स्लोवाकिया के लोगों के साथ है.”
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको को गोली मारे जाने के बाद वो अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं. उन्हें ब्रातिस्लावा जैसे छोटे से शहर में गोली मार दी गई थी.
बुधवार शाम रक्षा मंत्री रॉबर्ट कलीनाक ने कहा कि गोली मारे जाने के बाद रॉबर्ट फ़िको की तीन घंटे तक सर्जरी चली और उनकी हालत नाजुक है.
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति और अन्य राजनेताओं ने इस गोलीबारी को ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है.
कथित हमलावर को मौक़े से ही हिरासत में ले लिया गया था लेकिन अभी तक औपचारिक तौर पर प्रशासन ने उनकी पहचान नहीं की है.
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026