♦
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को ये ऐलान किया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट होगा.
उन्होंने कहा, “28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है. इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाएंगे. भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है. यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा.”
“शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों और संस्थानों के नाम हमें कर्तव्य के लिए प्रेरणा देते हैं. अभी कुछ दिन पहले ही देश ने कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की स्थापना के जरिए भी ऐसा ही एक प्रयास किया है और अब शहीद भगत सिंह के नाम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस दिशा में एक और कदम है.”
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026