पाइल्स के इलाज में सर्जरी भी नाकाम साबित
होम्योपैथी से स्वस्थ हो चुके हैं हजारों लोग
Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व बवासीर दिवस (world’s piles day) 20 नवम्बर को निकल गया लेकिन समस्या यथावत है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति में पाइल्स का कोई इलाज नहीं है। सर्जरी भी बार-बार करानी पड़ती है। जो लोग पाइल्स का इलाज कराकर परेशान हो चुके हैं, उनके लिए नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कुबेरपुर, आगरा आशा की किरण लेकर आया है। ऐसे रोगियों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज किया जाएगा। साथ ही एनल फिशर और फिस्टुला का इलाज भी फ्री किया जाएगा।
नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पाइल्स रोगी को कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहना होगा। पाइल्स का होम्योपैथी में पूर्ण इलाज है। अब तक हजारों मरीज स्थाई रूप से स्वस्थ किए जा चुके हैं। रूम, दवा, नर्सिंग केयर, डॉक्टर की दवा सबकुछ निःशुल्क होगा। साथ में भोजन भी मिलेगा। बवासीर रोगी 22 से 27 नवम्बर, 2021 तक भर्ती किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए रोगी इन मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं- 9837247775, 9837247776।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि पाइल्स रोग न हो, इसके लिए जीवनशैली को बदलना होगा। जूस के स्थान पर फल खाएं। पांच-छह लीटर पानी पिएं। एक ही स्थान पर बैठै न रहें। फल के साथ सलाद और सब्जियां जमकर खाएं। शौचालय में मोबाइल या मैग्जीन लेकर न जाएं। शौचालय में देर तक बैठना भी पाइल्स को आमंत्रण देना है। कमोड के स्थान पर इंडियन सीट का प्रयोग करें। अगर शौच में अधिक जोर लगाना पड़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।
- आगरा के यमुनापार में दो दिन से फटी पाइपलाइन: लाखों लीटर पेयजल सड़क पर बर्बाद, जलकल विभाग के घेराव की चेतावनी - October 21, 2026
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026