आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन चैत्र माह की शुक्ल अष्टमी पर धूमधाम से किया जाएगा। दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा समिति द्वारा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकलेगी।
महाष्टमी के दिन 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इससे पूर्व 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी।
यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों से सुसज्जित झांकियां व महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधित संदेश देते हुए 75 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण की थीम पर भी आकर्षक झांकियां होंगी।
लगभग 80 स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई जाएंगी। समिति के पदाधिकारियों ने नगरायुक्त से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश, सफाई व मरम्मत कार्य की मांग भी की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीचंद गोला, जयचन्द प्रजापति, हेमन्त प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, भगवान दास दक्ष, मंजू प्रजापति, विमलेश प्रजापति, सुमित, शिवम, प्रभुदयाल, मुनेश, जय, ललित दक्ष, संजीव, रविन्द्र, सुभाष, नवनीत, पवन, ललितेश, जगदीश, सोनी, सतीश, सुभाष, कन्हैयालाल, रवि हरिओम, विजय, ओमप्रकाश, राजकुमार, दीपक, सुनील, हिमांशु, भीष्मपाल, महेश आदि उपस्थित थे।
यह होगा शोभायात्रा का मार्ग
नागबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीनाबाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चैराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लेगी।
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026