Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्रीय विधि व न्याय राज्यमंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल के निर्देशन में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री किरण रिजिजू होंगे। ये स्पर्धा 21 से 24 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। 21 को सुबह सात बजे आगरा कालेज से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक मिनी मैराथन रन फॉर ग्रीन होगी। इसके बाद स्टेडियम पर मार्च पास्ट के साथ खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू आगरा कालेज मैदान पर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे स्टेडियम पर मार्च पास्ट की सलामी लेकर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बघेल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि मिनी मैराथन में शहरभर के पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ी और हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को आगरा कालेज मैदान पर टी-शर्ट्स प्रदान की जाएंगी। यहां संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। बैठक में दिगम्बर सिंह धाकरे, राहुल पालीवाल, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, बंटी ग्रोवर समेत तमाम संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
मिनी मैराथन की समाप्ति पर स्टेडियम में होने वाले मार्च पास्ट में सभी खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। मार्च पास्ट में शहर के प्रमुख बैंड-वादक भी मधुर ध्वनियां बिखेरेंगे। स्टेडियम में सुधीर नारायण के नेतृत्व में सांसद खेल स्पर्धा का थीम गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। स्टेडियम में 24 नवम्बर तक कुल 14 स्पर्धाएँ होंगी।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026