Aligarh (Uttar Pradesh, India)। थाना कोतवाली अलीगढ़ क्षेत्र में बुधवार को पुलिस व पब्लिक के बीच हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना बाजार खुलने के समय के खत्म होने बाद पुलिस द्वारा बाजार बंद कराते वक्त हुई। जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने स्थिति को काबू किया।
गुस्से में आए लोग
नागरिकों की सहूलियत के प्रशासन द्वारा प्रातः छह से दस बजे तक सब्जी, दूध व किराना का सामान खरीदने की छूट दी गयी है। इसके साथ ही सख्त निर्देश शारीरिक दूरी बनाए रखने के भी दिए गए हैं। बुधवार की सुबह दस बजे तक का समय सम्पात होने के बाद भुजपुरा इलाके के लोग नहीं माने। जानकारी के मुताबिक यह घटना सब्जी के ठेले को हटाने के प्रयास को लेकर वहां मौजूद लोग गुस्से में गए और लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
तनाव की स्थिति
सूचना पर इलाका पुलिस व अन्य थानों की पुलिस फाॅर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। फिलाहल क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। स्थनीयों का कहना है पुलिस क्षेत्र के लोगों को कई दिनों से परेशान कर रही है। उधर, पुलिस अधिकारियों कह रहे हैं कि लॉकडाउन का निर्धारित समय पर पालन करा रहे हैं।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026