Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर देश में लॉकडाउन है। हाथरस में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पहल शुरू कर लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचने का कार्य किया है। इस काम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कोरोना योद्धा की तरह ही जुट गई। पोषाहर वितरण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने आरोग्य सेतु एप की जानकारी देने के साथ कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए।
डीपीओ ने दी जानकारी
जिले में संचालित 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों को दो भागों में बांटकर पोषाहार वितरण का कार्य पूर्ण किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले लोगों के हाथ सेनिटाइज कराए फिर उन्हें पोषाहर दिया।डीपीओ डीके सिंह ने बताया शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार वितरित किया गया। पोषाहार देने से पहले लाभार्थियों के हाथों को सेनिटाइज कराया गया और आरोग्य सेतु एप भी उनके मोबाइल में डाउनलोड करवाया गया।
डीएम ने दिए निर्देश
डीएम प्रवीण कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड कराने एवं ऐप के प्रयोग एवं जनसामान्य को जागरुक करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, अध्यापकगण आरोग्य सेतु ऐप डाऊनलोड करना सुनिश्चित करें। जन समान्य को इस ऐप को डाउनलोड कराते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026