यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आयी है और गलन भी बढ़ी है। दूसरी तरफ पिछले 72 घंटों से लोगों को सूर्यदेव दर्शन भी नहीं हुए हैं। इसके अलावा कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अभी दो दिन तक राहत के आसार नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के अनुसार, यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले दो दिन धूप निकलने के आसार नहीं हैं। साथ ही करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी। लखनऊ में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 10.8 रहा। वाराणसी में तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे रह रहा है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चार दिनों तक लखनऊ, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कुशीनगर और श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर का असर दिखेगा। इसके लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में भी घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिलेगी। इस दौरान इन जिलों में रात में विजिबिलिटी शून्य रहेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
अगले चार दिन तक यूपी के ज़्यादातर जिलों में तापमान
06 जनवरी 2024- 17 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
07 जनवरी 2024- 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
08 जनवरी 2024- 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
09 जनवरी 2024- 16 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
-एजेंसी
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026