Agra, Uttar Pradesh, India. अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जन्मजयंती पर ताज मंडल के वार्ड 33 नगला पैमा में बूथ न0 391 पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखें तत्पश्चात पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मुख्य वक्ता भाजपा ताज मंडल प्रभारी के के भारद्वाज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय दर्शन के महान विचारक और प्रचारक थे। उनके विचारों का केंद्र मानव था। वे कहते थे, यदि जंजीर की ताकत बढ़ानी है तो उसकी सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करें। उन्होंने कहा जब विश्व साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच डोल रहा था। तब उन्होंने अंत्योदय रूपी समाज दर्शन प्रस्तुत कर अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया था। जो आज भी प्रासंगिक है।
ताज मंडल महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा मोदी और योगी की सरकार अंत्योदय के विचार और संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान कर गरीब कल्याण कर रही हैं।

कार्यक्रम संयोजक मुन्ना लाल वर्मा, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, पार्षद जगमोहन सिंह,ठा0 ईश्वरी प्रसाद, सुरेश चंद्र, गिर्राज सिंह, पूरन सिंह,साहब सिंह, पप्पू वर्मा, गोपाल सिंह,राकेश सिंह, डोरी लाल वर्मा, अशोक कुमार, मुकेश वर्मा,देवेश वर्मा, अमरदीप सिंह, ललित वर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026