आसिफ़ अली ज़रदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. वे रविवार शाम चार बजे अपने पद की शपथ लेंगे. पाकिस्तान के चीफ़ जस्टिस काज़ी फ़ैज़ ईसा, आसिफ़ अली ज़रदारी को शपथ दिलाएंगे.
इस हफ़्ते प्रधानमंत्री बने शहबाज़ शरीफ़ ने आसिफ़ अली ज़रदारी को दूसरी बार पाकिस्तान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है.
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में उनका चुना जाना लोकतांत्रिक मूल्यों की निरंतरता है. इससे पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जारी कर दिए. आयोग के मुताबिक़ ज़रदारी को 411 वोट और उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद ख़ान अचकज़ई को 181 वोट मिले.
पाकिस्तान में राष्ट्रपति का चुनाव संसद और चार विधानसभाओं के सदस्य करते हैं. देश की विधानसभाओं में फ़िलहाल 92 सीटें खाली हैं.
निर्वाचक मंडल में कुल 1,185 वोट हैं. शनिवार को हुए चुनाव में विधानसभा और सीनेट के 1,044 सदस्यों ने वोट डाले थे.
चुनाव आयोग के मुताबिक़ चुनाव का नतीजा सरकार को भेज दिया गया है.
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026