अयोध्या। अयोध्या सरयू नदी में स्नान करने गए रविवार को तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई है। 6 युवक नदी में स्नान कर रहे थे। जब डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए हैं। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं।
इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या पहुंचे थे। नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद राम लला के दर्शन करने की योजना थी। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उन्हें बचाने के चक्कर मे हर्षित व प्रियांशु गए और तीनों डूब गए।
घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले रेस्क्यू अभियान में तीनों डूबे युवकों का शव बरामद कर लिया गया।
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026