अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के दोषी केनेथ यूजीन स्मिथ को नाइट्रोजन गैस देकर मारा गया है. पहली बार अमेरिका में सज़ा-ए-मौत के लिए ये तरीका अपनाया गया है. साथ ही वो दुनिया में पहले ऐसी क़ानूनी दोषी बन गए हैं जिन्हें गैस देकर मारा गया है.
58 साल के स्मिथ ने इस सज़ा के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में दो अपील डाली थी और फेडरल कोर्ट में भी एक अपील डाली थी. उनका तर्क था ये मृत्युदंड का एक क्रूर और असामान्य तरीका है.
स्मिथ के चेहरे पर एक एयरटाइट मास्क बांधकर उन्हें ज़बरदस्ती नाइट्रोजन को सांस से अंदर खींचने को कहा गया. नाइट्रोजन शरीर को निष्क्रिय करने वाली गैस है. जैसे ही ये गैस शरीर के अंदर जाएगी, उनके अंदर ऑक्सीजन ख़त्म हो जाएगी.
वह साल 1998 के एक मर्डर केस में दोषी पाए गए थे. उन्होंने एक धर्म उपदेशक की पत्नी एलिज़ाबेथ सेनेट की हत्या की थी. ये हत्या पैसों के बदले की गयी थी.
पहले सेनेट को चाकू मारा गया और फिर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला. स्मिथ और उनके साथी को इसके लिए पैसे दिए गए थे.
-एजेंसी
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026