आगरा। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा है कि गौशाला से बदबू आने और इत्र की फैक्टरी लगाने की बात कहने वाली समाजवादी पार्टी को चाहिए कि वह अपने घर स्लॉटर हाउस (कट्टीखानों) के अगल-बगल में बना लें।
ज्ञातव्य है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौशालाओं से बदबू आने की बात कहते हुए इत्र की फैक्टरियां लगवाने की बात कही थी।
अखिलेश यादव के इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि जिन्हें बहुत ज्यादा आदर्श माहौल चाहिए, वे अपने निवास भी अपने प्रिय सैंवई खिलाने वालों के अगल-बगल बनवाकर देख लें। उन्हें पता चल जाएगा कि इत्र की सुगंध कहां होनी और सांप्रदायिक सद्भाव भी ठीक हो जाएगा।
भाजपा विधायक ने कहा कि जिन लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गाय, गौवंश और गौशाला से बदबू आती है, उन्हें समझ आ जाना चाहिए कि ऐसे लोग वोटों के कितने बडे सौदागर हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बधाई की पात्र है जिसने भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गाय और गौवंश की रक्षा के लिए गौशालाओं का निर्माण कराया है जो कि निरंतर जारी है।
- ‘कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं’: बेंगलुरु में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया सफलता का मूलमंत्र - October 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026