आगरा। मन की उड़ान संस्था की ओर से मिल्टन स्कूल में नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के लिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, घरेलू हिंसा और लैंगिक समानता से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर सचिव कविता राजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, उपाध्यक्ष अंकिता जैन, पवन सिसौदिया, मनीष अग्रवाल, एडवोकेट, ऋतिक वार्ष्णेय, मिली अरोड़ा, संगीता गुप्ता, सीमा द्विवेदी, रश्मि मिश्रा, प्राची दुबे, प्रांशी आदि भी मौजूद रहीं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026