नव संवत्सर हे सनातनी नव वर्ष- ब्रजेश पंडित
आगरा: आज शहीद स्मारक पार्क में संकल्प नव संवत्सर उत्सव का आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकल्प सेवा संस्था द्वारा संकल्प नव संवत्सर उत्सव का आयोजन आगामी 29 मार्च, शनिवार को शाम 4 बजे से माँ दुर्गा मंदिर नामनेर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमे सभी सदस्य और उनके परिवारीजनों द्वारा नृत्य, गायन, कवितापाठ कर उत्सव मनाया जाएगा। सभी सनातन प्रेमी उत्सव में आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर श्रीमती अलका सिंह शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा के इस नव संवत्सर पर सभी उत्सव मनाएं एवं परस्पर बधाई प्रेषित करें।
इस अवसर पर ब्रजेश पंडित,अलका सिंह शर्मा,अंशुल पंडित, शिल्पी नंदा, तीर्थ राज दुबे मन्नू, गिरबल प्रताप, मधु दुबे, अर्जुन सिंह, विनीता सिंह, आशीष लवानियां, अर्जुन सिंह, टोनी फास्टर आदि उपस्तिथ रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026