Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जैन मंदिर दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की भक्ति-पूजा बड़े ही श्रद्धा, समर्पण और उल्लास के साथ संपन्न हुई। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कुशल गुरुदेव की पूजा भजनों, विनय वाचन और जयघोषों के माध्यम से कर भावपूर्ण नमन किया।
श्रद्धा से संपन्न हुई पूजा-विधि
विनय वागचर और रीता ललवानी द्वारा पूजा पढ़ाई गई। इस दौरान पूरा प्रांगण “गुरुदेव की जय हो” के उद्घोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति की आभा झलकती रही।
पूजा लाभार्थी और भव्य आरती
इस पावन अवसर पर कमल चंद, ध्रुव कुमार, अथर्व कुमार जैन ने पूजा का पुण्य लाभ लिया। नितिन ललवानी द्वारा की गई गुरुदेव की भव्य आगी ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने सर्वसम्मति से अनुमोदना की।
इस अवसर पर राजकुमार जैन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल परंपरा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना के जागरण का पर्व है। जैन मंदिर दादाबाड़ी में सम्पन्न यह आयोजन गुरु भक्ति की जीवंत मिसाल बना है। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और सत्य के प्रति आस्था मजबूत होती है।
भक्त मंडल ने किया आयोजन
गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने गुरुदेव के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनसे मार्गदर्शन की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस पावन आयोजन में राजकुमार जैन, विजय सेठिया, अशोक, अजय प्रेम, अभिलाष, गौरव ललवानी, आशा जैन, प्रियंका जैन, ममता, कविता, शांता, नीलिमा सेठिया और शालू जैन की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
- आगरा छावनी के मुद्दों पर दिल्ली में दस्तक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—राज्य सरकार के जवाब का इंतजार - March 8, 2026
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026