Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कोयला नगर के नाम से प्रसिद्ध धनबाद (झारखंड) में कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत एवं नाट्य संघ ने 7वां अखिल भारतीय बहुभाषीय प्रतियोगिता ‘काला हीरा’ का आयोजन 21 से 24 जुलाई 2023 तक में किया।
प्रतियोगिता में नृत्य एवं संगीत के निर्णायक की भूमिका निभाने पर नटरांजलि थियेटर आर्ट्स आगरा की डायरेक्टर अलका सिंह को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर “काला हीरा राष्ट्रीय सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया। सह निर्णायक की भूमिका निभाई, भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजय श्रीवास्तव ने।

यह सम्मान दिया आयोजन संरक्षक महेश मोदी, बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्ण रमैया, आयोजक राजेन्द्र प्रसाद एवं क्लब इंडिया के प्रबंधक संतोष रजक, हेमंत कुमार मंडल ने। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं राष्ट्रीय रंग जगत की हस्तियां अष्टभुजा मिश्रा, युग मेहता, कमलेश पांडे, जयवर्धने सुरभि, अशोक शर्मा, आफताब राणा, सुनील दत विश्वकर्मा, सरसी चन्द्रा, रविकांत मिश्रा, मोहम्मद जीलानी, बिलाल आदि उपस्थित रहे।

बच्चों में हृदय रोगः डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा- 90% मामलों में ऑपरेशन की जरूरत नहीं
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026
- वाराणसी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली ‘मिस प्रेटी इंडिया’ - September 28, 2026