नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। दूसरे चरण की अधिसूचना आज सुबह राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयोग ने जारी की गई। इस चरण में 26 अप्रैल को डाले जाएंगे। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है और नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी।
बतातें चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल समाप्त हो गई। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण के लिए बिहार की 5 लोकसभा सीटों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इन 5 सीटों पर 4 अप्रैल तक होगा नामांकन। पहले चरण में बिहार की गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल हुआ था।
वहीं दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए आज से नामांकन भरा जाएगा। दूसरे चरण में यूपी की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें से सात सीटें सामान्य श्रेणी और बुलंदशहर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
-एजेंसी
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026