सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा निकलने की बात की जा रही है।
#ViralVideos : #Lucknowलुलु मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा pic.twitter.com/MPelzRKqdt
— princy sahu (@princysahujst7) March 28, 2024
वायरल वीडियो खुद कस्टमर ने बनाया है। जिसमें वह आइसक्रीम में कीड़ा होने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है आइसक्रीम में पड़ी ड्राईफ्रूट्स के बीच में कीड़ा दिख रहा है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि तुम लोग ये मॉल में क्या करवा रहे हो? बच्चे भी इसे खा रहे हैं। दरअसल फालूदा के साथ दिए गए ड्रायफ्रूट्स में कीड़े दिखाई दिए थे।
यह सुनकर दुकानदार की हालत खराब हो गई। उसने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया और तो और वह यही कहता रहा कि मैं दूसरा बनवा देता हूं, वीडियो मत बनाइये।
-एजेंसी
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026